यूपी में पुलिस के सामने की गई युवक की पीट-पीटकर हत्या, कोई नहीं आया बचाने

मेरठ (यूपी) में पुलिस के सामने रोडरेज में एक युवक की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बकौल रिपोर्ट्स, युवक की बाइक से आरोपियों की बाइक में हल्की टक्कर लगने पर उन्होंने युवक को पीटना शुरू कर दिया लेकिन किसी ने उसे बचाने की कोशिश नहीं की। पुलिस ने एक आरोपी को धर दबोचा है व अन्य फरार हैं।