आज़मगढ़ (यूपी) में पुलिस हिरासत में एक दलित युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने के बाद सोमवार को आक्रोशित लोगों ने तरवा थाना में तोड़फोड़ की। एसएसपी ने मामले में थाना प्रभारी, एक एसआई और एक कॉन्स्टेबल को निलंबित कर दिया है। बकौल पुलिस, युवक ने थाने के बाथरूम में पायजामे के नाड़े से फांसी लगाकर आत्महत्या की थी।