बुलंदशहर (यूपी) का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक दारोगा 'फिल्मी अंदाज़' में पति-पत्नी को एक सीन का स्क्रिप्ट समझाते दिखाई दे रहा है। दरअसल, खुर्जा क्षेत्र की एक महिला ने 112 पर पति की शिकायत की थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शख्स को तमंचा पकड़ाकर 'साहब गलती हो गई, अब नहीं करूंगा' कहलवाते हुए वीडियो रिकॉर्ड किया।