inshorts

यूपी में पालतू कुत्ते की लंबी बीमारी से परेशान थीं दो सगी बहनें, फिनायल पीकर दे दी जान

लखनऊ (यूपी) में 22 व 24-वर्षीय सगी बहनों ने बुधवार को कथित तौर पर फिनायल पीकर आत्महत्या कर ली। बकौल रिपोर्ट्स, बहने पालतू कुत्ते 'टोनी' के काफी समय से बीमार रहने के चलते मानसिक रूप से परेशान थी व उसे खोने के डर से उन्होंने यह कदम उठा लिया। कुत्ता खाना नहीं खाता था तो वे भी भूखी रहती थीं।