यूपी में पटाखा बनाते समय हुआ विस्फोट, महिला के शरीर के दो टुकड़े हुए; हाथ-पैर अलग होकर दूर गिरे
फतेहपुर (यूपी) में शनिवार को घर के अंदर पटाखे बनाते समय विस्फोट हो गया और हादसे में एक महिला की मौत हो गई। महिला के शरीर के दो टुकड़े हो गए और उसके हाथ-पैर शरीर से अलग होकर दूर गिरे। महिला घर में अवैध रूप से पटाखे बना रही थी और फ्रिज में धमाके के बाद पटाखों में विस्फोट हुआ।