यूपी में पति के 15 टुकड़े कर ड्रम में पैक करने वाली महिला व उसके बॉयफ्रेंड को वकीलों ने पीटा
मेरठ (यूपी) में बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति के 15 टुकड़े कर सीमेंट के घोल से भरे ड्रम में डालने वाली मुस्कान व उसके बॉयफ्रेंड को बुधवार को सीजेएम कोर्ट के बाहर वकीलों ने पीट दिया। इस दौरान किसी ने आरोपी युवक के कपड़े फाड़ दिए। इससे पहले मीडिया के सामने लाने के दौरान मुस्कान मांग में सिंदूर लगाए नज़र आई।