उत्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार को पत्नी को बाइक से मायके लेने गए शख्स ने लौटते समय उसे पुल से नीचे फेंक दिया जिससे वह रेलवे लाइन पर गिर पड़ी और गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस के मुताबिक, लौटते समय दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद शख्स ने यह कदम उठाया।