यूपी में पत्नी की बेवफाई से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड से पहले बनाया वीडियो
वाराणसी (यूपी) में पत्नी की बेवफाई और कथित प्रताड़ना से तंग आकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक ने सुसाइड से पहले चलती बाइक पर करीब 7 मिनट का वीडियो भी बनाया। शख्स ने वीडियो में कहा, "मैं अपनी वाइफ से बहुत प्यार करता था...मुझे नहीं पसंद मेरी वाइफ किसी और से बात करे, उसे कोई होटल ले जाए।"