यूपी में पत्नी के रील बनाने से परेशान युवक ने दी जान
बदायूं (यूपी) में पत्नी के रील बनाने से परेशान एक युवक ने आत्महत्या कर ली है। बकौल रिपोर्ट्स, युवक की पत्नी एक अन्य युवक के साथ रील बना रही थी जिसको लेकर दोनों में झगड़ा हुआ था। बकौल रिपोर्ट्स, इसके बाद महिला बिना बताए घर से कहीं चली गई थी और बेइज़्जती से परेशान होकर युवक ने यह कदम उठाया।