यूपी में पत्नी ने दूध में ज़हर मिलाकर पति को पिलाया, दोनों में चल रहा था विवाद

बुलंदशहर (यूपी) में एक महिला ने अपने पति को कथित तौर पर दूध में ज़हर मिलाकर पिला दिया जिसके बाद उसे गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, दंपति में काफी समय से विवाद चल रहा था जिसे सुलझाने के लिए मायके वालों ने युवक को ससुराल बुलाया था। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।