यूपी में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, चुन्नी से गला घोंटकर नहर में फेंका

मेरठ (यूपी) में एक महिला ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या कर दी। पूछताछ में उसने बताया कि कुछ समय से उसका पड़ोसी से अफेयर था। बकौल महिला, पति को रास्ते से हटाने के लिए उसने उसे नशीला पदार्थ खिलाया और फिर चुन्नी से गला घोंटकर बेहोश किया। इसके बाद प्रेमी संग मिलकर पति को नहर में फेंक दिया।