यूपी में परिवार को 5 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर जालसाज़ों ने ठगे ₹1.10 करोड़

नोएडा (उत्तर प्रदेश) में साइबर अपराधियों ने एक परिवार को 5-दिन तक 'डिजिटल अरेस्ट' करके रखा और उससे ₹1.10 करोड़ ठग लिए। पुलिस ने बताया कि साइबर अपराधियों ने फर्ज़ी सरकारी अधिकारी बनकर वीडियो कॉल कर कहा कि उनके खिलाफ 24 मामले दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक, ठगों ने पैसे नहीं देने पर परिवार को गिरफ्तार करने की धमकी दी।