यूपी में पशु तस्करों की गोली से नहीं सिर में चोट लगने से हुई 19 वर्षीय युवक की मौत: पुलिस
गोरखपुर (यूपी) में पशु तस्करों द्वारा दीपक गुप्ता नामक युवक की मुंह में गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने बताया है कि प्रथम दृष्टया लग रहा है कि मृतक को गोली नहीं मारी गई। बकौल पुलिस, प्रतीत होता है कि सिर में चोट लगने से उसकी मौत हुई और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति साफ होगी।