लखीमपुर खीरी (यूपी) के दुधवा टाइगर रिज़र्व में हरे रंग का एक दुर्लभ सांप मिला है जिसकी पहचान अहेतुल्ला लॉन्गिरोस्ट्रिस प्रजाति के सांप के तौर पर हुई है। दुधवा टाइगर रिज़र्व के उप-निदेशक टी रंगा राजू ने बताया कि यह सांप पहली बार उत्तर प्रदेश में देखा गया है और इससे पहले इसे बिहार में देखा गया था।