यूपी में फीस न देने पर परीक्षा देने से रोका गया, नर्सिंग की छात्रा ने की सुसाइड की कोशिश

कानपुर (उत्तर प्रदेश) में गुरुवार को एक नर्सिंग कॉलेज में अतिरिक्त फीस न जमा करने पर कॉलेज ने छात्रा को परीक्षा देने से रोक दिया जिसके बाद छात्रा ने कॉलेज के गेट के पास खुद पर पेट्रोल डालकर आत्महत्या करने की कोशिश की। पीड़िता ने आरोप लगाया कि कॉलेज प्रबंधन ने निर्धारित शुल्क से ₹2,000 ज़्यादा की मांग की थी।