यूपी में फीस न भरने पर कॉलेज ने एग्जाम से रोका तो छात्र ने खुद को लगाई आग; वीडियो आया सामने

बुढ़ाना (यूपी) में डीएवी पीजी कॉलेज के एक छात्र ने परीक्षा में बैठने से रोके जाने पर खुद को क्लासरूम में आग लगा ली जिसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। दरअसल, छात्र की ₹7,000 फीस बकाया थी जिसके चलते कॉलेज ने उसका फॉर्म स्वीकार नहीं किया। छात्र ने आरोप लगाया था कि फीस न भरने पर उसे अपमानित किया गया।