गाज़ियाबाद में फर्जी दूतावास चलाने के आरोप में गिरफ्तार हर्षवर्धन जैन विदेशों में काम दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करता था। हर्षवर्धन खुद को प्रभावशाली दिखाने के लिए प्रधानमंत्री-राष्ट्रपति संग मॉर्फ तस्वीरों का इस्तेमाल करता था। आरोपी हवाला रैकेट चलाता था और इंटरनैशनल आर्म्स डीलर के संपर्क में था। हर्षवर्धन 2011 में एक मामले में गिरफ्तार हुआ था।