यूपी में बुआ के लड़के और जीजा ने मिलकर 13 वर्षीय लड़की का कई बार किया रेप

कानपुर (यूपी) में एक 13-वर्षीय लड़की का उसकी बुआ के लड़के व जीजा ने मिलकर कथित तौर पर कई बार रेप किया है। 'हिन्दुस्तान' के मुताबिक, उसकी मां ने पुलिस को दी शिकायत ने कहा कि बेटी के गर्भवती होने पर आरोपियों ने गर्भपात करा दिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। बकौल पुलिस, आरोपी जीजा को गिरफ्तार किया गया है।