inshorts

यूपी में बीजेपी विधायक की सदस्यता रद्द, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दिया बड़ा फैसला

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी में बीजेपी विधायक ओम कुमार की विधायकी रद्द कर दी है। कुमार ने बिजनौर की नहटौर सीट से राष्ट्रीय लोकदल प्रत्याशी मुंशी राम को 258 वोटों से हराया था। उन्होंने हलफनामे में आय की गलत जानकारी दी थी। बेंच ने फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील करने के लिए उन्हें 15-दिन की मोहलत दी है।