inshorts

यूपी में बिजनौर की डीएम के खिलाफ ज़मानती वॉरंट जारी

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने बिजनौर की डीएम-आईएएस अधिकारी जसजीत कौर के खिलाफ ज़मानती वॉरंट जारी किया है। दरअसल, बिना जांच के रिटायरमेंट से 8-दिन पहले एक शख्स का जाति प्रमाण-पत्र निरस्त करने को लेकर उनके खिलाफ हाईकोर्ट में कोर्ट ऑफ कंटेम्प्ट याचिका दायर की गई थी और सुनवाई में उपस्थिति के आदेश के बावजूद डीएम पेश नहीं हुईं।