यूपी में बिजली का लोड बढ़ाने की प्रकिया की गई ऑनलाइन
उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) ने बिजली लोड बढ़ाने की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है। इसके लिए उपभोक्ताओं को यूपीपीसीएल की वेबसाइट www.uppcl.org पर जाकर 'लोड परिवर्तन अनुरोध' के लिंक पर क्लिक कर प्रकिया को पूरा करना होगा। यूपीपीसीएल के अध्यक्ष आशीष गोयल ने कहा कि इस डिजिटल प्रक्रिया से उपभोक्ताओं को तेज़, पारदर्शी व समयबद्ध सेवा मिलेगी।