यूपी में बिजली विभाग के इंजीनियर ने कहा, 'बिल न देने वालों के घर में आग लगा दो'; हुआ निलंबित
सहारनपुर (यूपी) में बिजली विभाग की वर्चुअल मीटिंग में अधीक्षण अभियंता धीरज कुमार जायसवाल ने अधिकारियों और कर्मचारियों को बिजली का बकाया नहीं देने वालों के घरों में आग लगाने का निर्देश दिया जिसका वीडियो वायरल हो गया है। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम की एमडी ईशा दुहन ने तत्काल ऐक्शन लेते हुए अधीक्षण अभियंता को निलंबित कर दिया है।