महोबा (यूपी) में महज़ 11 दिन के अंदर एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, 25 मई को लू लगने के बाद एक 6-वर्षीय लड़के की मौत हो गई जिसके सदमे में उसकी मां का भी निधन हो गया। वहीं, शुक्रवार को लड़के के पिता का शव दोनों की कब्रों से लिपटा मिला।