यूपी में बेटी का रेप करने वाले दोस्त का काट दिया था प्राइवेट पार्ट, अब शख्स ने की खुदकुशी
देवरिया (यूपी) में जिस शख्स ने उसकी 6-वर्षीय बेटी का रेप करने वाले दोस्त का प्राइवेट पार्ट काटा था अब उसने खुदकुशी कर ली है। बताया जा रहा है कि बच्ची का पिता रेप की घटना से सदमे में था। पुलिस ने रेप के आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था।