जालौन (यूपी) में एक शख्स की मौत के बाद सदमे में उसकी मां ने भी दम तोड़ दिया। बकौल रिपोर्ट्स, शख्स की सीने में दर्द के चलते मौत हुई और जैसे ही उसका शव घर पहुंचा मां शव देखते ही बेसुध हो गई और कुछ देर बाद उसकी भी मौत हो गई। परिवार ने मां-बेटे की एक साथ अर्थी उठाई।