यूपी में बेटे-बहू ने घर से निकाला, महिला के आंसू देख डीएम ने लिया ऐक्शन
कानपुर (यूपी) में बुज़ुर्ग मां को बेटे-बहू द्वारा घर से निकाले जाने का मामला सामने आया है। महिला ने जनता दरबार में पहुंचकर रोते हुए डीएम जितेंद्र कुमार सिंह से कहा था कि वह दो दिन से भटक रही है। डीएम ने महिला के बेटे को दफ्तर बुलाया और उसे समझाकर टूटे रिश्ते को सिर्फ दो घंटे में जोड़ दिया।