यूपी में बाप की हत्या कर उनकी सरकारी नौकरी लेने की धमकी देता था बेटा, पिता ने उसे ही मार डाला

गोरखपुर पुलिस (यूपी) ने एक शख्स की हत्या का खुलासा करते हुए उसके पिता को गिरफ्तार किया है। पिता ने पुलिस को बताया कि वह उसकी नशे की लत से परेशान था और बेटा अक्सर उसे धमकी देता था कि वह उनकी हत्या कर उनकी सरकारी नौकरी ले लेगा। इससे तंग होकर उसने ईंट से बेटे की हत्या कर दी।