मेरठ (उत्तर प्रदेश) में एक 16 वर्षीय लड़की ने कथित तौर पर उसका न्यूड वीडियो वायरल होने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बकौल रिपोर्ट्स, लड़की के बॉयफ्रेंड ने दबाव बनाकर उसका न्यूड वीडियो मांगकर दोस्तों को शेयर कर दिया जो लड़की के परिजन तक पहुंच गया। पुलिस के मुताबिक, मामले में शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।