यूपी में बोरी में मिला 43 वर्षीय महिला आशा कार्यकर्ता का नग्न शव
बागपत (यूपी) के एक निर्माणाधीन मकान में बोरी में बंद एक 43 वर्षीय महिला आशा कार्यकर्ता का नग्न शव मिला है। महिला के पति ने अपने एक मौसेरे भाई पर रेप के बाद गोली मारकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार, पति की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है।