प्रतापगढ़ (यूपी) में शनिवार रात बारातियों में डांस करने के दौरान विवाद हो गया जिसे लेकर दूल्हे के 2 दोस्तों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बकौल पुलिस, मारपीट से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतकों में शामिल एक युवक जालंधर (पंजाब) से शादी में शामिल होने आया था।