inshorts

यूपी में ब्लैकमेल कर शख्स कर रहा था महिला का रेप, पीड़िता ने खुद वीडियो बनाकर पुलिस को दिया सबूत

गोरखपुर (यूपी) में एक मेडिकल स्टोर संचालक पर महिला के साथ दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा है। आरोप है कि शख्स ने नशीली दवा देकर रेप किया, उसका वीडियो बनाया और तीन महीने तक ब्लैकमेल कर बार-बार शोषण किया। बकौल रिपोर्ट्स, महिला ने बेटी के फोन में अपने रेप का वीडियो बनाया और सबूत संग थाने में शिकायत दर्ज कराई।