यूपी में बुलडोज़र ऐक्शन के दौरान झोपड़ी से अपनी किताबें निकालकर भागती दिखी 6 वर्षीय बच्ची
अंबेडकरनगर (यूपी) में शनिवार को राजस्व विभाग की टीम द्वारा बुलडोज़र से अतिक्रमण हटाए जाने के दौरान एक झोपड़ी में आग लग गई जिसके बाद 6-वर्षीय बच्ची पड़ोस की झोपड़ी से किताबें निकालकर भागती दिखी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने X पर वीडियो शेयर कर यूपी सरकार पर तंज़ कसा है।