यूपी में बाज़ार में राखी खरीदती दिखीं डिंपल यादव; वीडियो हुआ वायरल
मैनपुरी (उत्तर प्रदेश) का एक वीडियो वायरल हो गया है जिसमें सपा सांसद डिंपल यादव बाज़ार में एक दुकान से राखी खरीदती हुई नज़र आ रही हैं। इस दौरान डिंपल यादव ने बाज़ार में लोगों से भी बातचीत की। 'हिन्दुस्तान' की रिपोर्ट के मुताबिक, डिंपल ने 12 राखियों का पैकेट खरीदा और दुकानदार को ₹1000 का भुगतान किया।