यूपी में बच्ची को लेकर भागे युवक ने पकड़े जाने के डर से उसे नाले में फेंका, हुई मौत
मेरठ (यूपी) में शुक्रवार देर रात परिवार के साथ सो रही 2 साल की बच्ची को लेकर भागे एक युवक ने पकड़े जाने के डर से उसे नाले में फेंक दिया जिससे बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बच्ची का शव शनिवार सुबह नाले में मिला। बकौल पुलिस, आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।