inshorts

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IPS और 18 PPS अफसरों का हुआ तबादला

यूपी पुलिस में 10-आईपीएस अधिकारियों और 18-पीपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ है। अधिकारियों को पुलिस कमिश्नरेट, ज़िलों और विभिन्न इकाइयों में नई ज़िम्मेदारी मिली है। आईपीएस पुनीत द्विवेदी को पुलिस मुख्यालय से लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया। वहीं, नीतू को वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट से गौतमबुद्धनगर और अमित कुमावत को लखनऊ से गाज़ियाबाद पुलिस कमिश्नरेट भेजा गया।