शाहजहांपुर (यूपी) में बुधवार को मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय 5 लोगों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। बकौल रिपोर्ट्स, बाइक पर 5 लोग सवार होकर रेलवे लाइन पार कर रहे थे और हादसे में पांचों के चीथड़े उड़ गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रैक पर कुछ मीटर के दायरे में केवल कटे हुए हाथ-पैर और सिर पड़े थे।