यूपी में बस ने बोलेरो को मारी टक्कर, अस्थि विसर्जित करने जा रहे सगे भाइयों समेत 3 की हुई मौत

हमीरपुर (यूपी) में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे के कारण रविवार सुबह एक बस ने बोलेरो को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दो सगे भाइयों समेत 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बकौल रिपोर्ट्स, दोनों भाई अपनी मां की अस्थि विसर्जन के लिए प्रयागराज जा रहे थे।

Load More