मेरठ (यूपी) में हाल ही में कपड़ा कारोबारी के घर हुई ₹30 लाख की चोरी का खुलासा हो गया है। चोरी कारोबारी की पत्नी ने 3 लोगों (अपनी मां, भाई व भाई का साला) संग की और सभी गिरफ्तार हुए हैं। महिला के भाई को किडनी की बीमारी थी और इलाज के पैसों के लिए उसने वारदात को अंजाम दिया।