मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उत्तर प्रदेश में भी मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) शुरू होगा और इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। बकौल रिपोर्ट्स, अब हर मतदाता को गणना फॉर्म भरकर साइन करना होगा व इसके लिए बीएलओ घर-घर जाएंगे और फॉर्म भरवाएंगे। हाल ही में चुनाव आयोग ने बिहार में एसआईआर की प्रकिया पूरी की है।