यूपी में भाई से विवाद होने पर फंदे से लटका शख्स, 4 मिनट में पहुंचकर पुलिस ने बचाई जान

लखनऊ (यूपी) में मंगलवार को कथित तौर पर भाई संग विवाद होने पर एक शख्स पंखे के हुक में फांसी का फंदा लगाकर लटक गया। बकौल रिपोर्ट्स, शख्स को फंदे से लटका देख परिजन ने पुलिस को फोन किया जिसके बाद पुलिस ने सिर्फ 4 मिनट में मौके पर पहुंचकर शख्स को नीचे उतारा और सीपीआर देकर उसकी जान बचाई।