कौशांबी (यूपी) में लगातार हो रही बारिश के बीच रविवार सुबह एक कच्चा मकान ढह गया जिसमें दबकर एक 55-वर्षीय महिला व उसकी 19-वर्षीय बेटी की मौत हो गई। वहीं, हादसे में महिला की छोटी बेटी (17) गंभीर रूप से घायल हो गई है। गौरतलब है कि यूपी के कई हिस्सों में भारी बारिश से बाढ़ के हालात हैं।