यूपी में भतीजे से इश्क कर बैठी महिला, बोली- नहीं रहना पति के साथ; बेटे को भी छोड़ा

बरेली (यूपी) में भतीजे के साथ कथित तौर पर प्रेम-प्रसंग होने पर एक महिला अपने पति व 4 वर्षीय बेटे को छोड़कर उसके साथ उत्तराखंड चली गई। बकौल रिपोर्ट्स, इसके बाद शख्स पत्नी को उत्तराखंड से लेकर आया तो पत्नी ने साथ रहने से इनकार कर दिया। इसको लेकर पंचायत हुई तो पंचायत ने महिला के हक में फैसला सुनाया।