यूपी में भरभराकर गिर गई सोसायटी की सीढ़ियां, फ्लैट में फंसे लोग

गाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश) के वसुंधरा में एक सोसायटी की सीढ़ियां रविवार तड़के भरभराकर गिर गई जिसके चलते कई लोग अपने फ्लैट में फंस गए। हादसा ग्रीन व्यू अपार्टमेंट में हुआ व लोगों को रेस्क्यू किए जाने का वीडियो सामने आया है। घटना के समय कोई सीढ़ियों का उपयोग नहीं कर रहा था जिसके चलते एक बड़ा हादसा टल गया।