यूपी में मुख्तार अंसारी का विधायक बेटा अब्बास अंसारी ढाई साल बाद जेल से आया बाहर

यूपी में मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी को शुक्रवार को करीब ढाई साल बाद जेल से रिहा किया गया। अब्बास को गैंगस्टर ऐक्ट मामले में 7 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने ज़मानत दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने अब्बास को लखनऊ स्थित सरकारी आवास में रहने का निर्देश दिया है। अब्बास को नवंबर 2022 में गिरफ्तार किया गया था।