यूपी में मीट कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड, 3 शहरों में 70 गाड़ियों से पहुंचीं टीम
यूपी में मीट कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स और जीएसटी की टीमों ने सोमवार तड़के छापा मारा। टीम ने संभल में हाजी इमरान और हाजी इरफान के ठिकानों पर, बरेली में शकील कुरैशी के स्लॉटर हाउस मार्या फ्रोज़न पर और हापुड़ में हाजी यासीन के यहां छापा मारा है। बकौल रिपोर्ट्स, टीमें 70 गाड़ियों से पहुंची थीं।