यूपी में मीट शॉप के झगड़े में सड़क पर भीड़ के सामने चाकू मारकर की गई ग्राहक की हत्या

नोएडा (यूपी) में गुरुवार दोपहर मीट शॉप के झगड़े में शहज़ाद नामक ग्राहक ने दूसरे ग्राहक की भीड़ के सामने हत्या कर दी। बकौल रिपोर्ट्स, शहज़ाद ने पहले दुकान पर पीड़ित पर चाकू से वार किए और फिर उसने सड़क पर भागते पीड़ित पर कई वार किए थे। आरोपी फिर दुकान लौटा और मीट लेकर घर की ओर गया था।