फिरोज़ाबाद (उत्तर प्रदेश) में पुलिस और बदमाशों के बीच रविवार को हुई मुठभेड़ में ₹50,000 का इनामी और कुख्यात बदमाश नरेश पंडित ढेर हो गया। इस दौरान एएसपी अनुज चौधरी की बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लग गई जिससे उनकी जान बाल-बाल बच गई। वहीं, इस मुठभेड़ में गोली लगने से पुलिस अधिकारी संजीव दुबे घायल हो गए हैं।