यूपी में मोबाइल गेमिंग की लत से बिगड़ा युवक का मानसिक संतुलन, करने लगा अजीबो-गरीब हरकतें
हमीरपुर (यूपी) में मोबाइल गेमिंग की लत के चलते एक 20-वर्षीय युवक का मानसिक संतुलन बिगड़ गया और वह गाने-शायरियां बड़बड़ाते हुए अजीबो-गरीब हरकतें करने लगा। परिजन के अनुसार, 20-दिन पहले बहन की मौत के बाद मोबाइल का आदी युवक अत्यधिक मोबाइल में खोया रहने लगा। बकौल डॉक्टर्स, अत्यधिक तनाव के कारण युवक को 'एंग्ज़ायटी न्यूरोसिस' की समस्या हुई है।