कन्नौज (उत्तर प्रदेश) में अमेठी से फिरोज़ाबाद जा रहा मुर्गियों से भरा पिकअप ट्रक पलटने के बाद स्थानीय लोगों ने बिखरी हुई मुर्गियां लूट लीं जिसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रक ड्राइवर को नींद आने के कारण हादसा हुआ। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को हटाया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।