यूपी में मेले में झूले की रॉड में फंसने के बाद 13 साल की लड़की की खोपड़ी से अलग हुए सारे बाल
यूपी के कन्नौज में मेले में झूला झूलते समय झूले की रॉड में बाल फंसने के बाद एक 13 साल की लड़की की खोपड़ी से सारे बाल अलग हो गए जिसका वीडियो सामने आया है। लड़की के सिर से खून बह रहा था और वह मौके पर ही बेहोश हो गई। लड़की के घरवाले तुरंत उसे अस्पताल लेकर गए।